Mulayam Singh Yadav: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव अब इस दुनियां में नहीं रहें। किडनी में इन्फेक्शन और सांस लेने की तकलीफ़ को लेकर मेदांता हॉस्पिटल में 2 अक्टूबर को भर्ती कराए गए थे, जिसके बाद से ही इनकी हालत नाजुक बनी हुई थीं। और हालत में सुधार नहीं हो रहा था।
![]() |
| फोटो ( सोशल मीडिया) |
मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को इटावा के जिला सैफई में एक किसान परिवार में हुआ था । इनके पिता सुघर सिंह यादव एक किसान थे।
राजनीति में 50 साल से अधिक योगदान दिया..
मुलायम सिंह यादव राजनीति जगत के एक महान् खिलाड़ी थे इन्होंने अपने राजनीति कैरियर की शुरुआत 1967 में शुरू किया और 1996 तक यानि लगातार 8 बार विधायक रहें
.1977 उत्तर प्रदेश सरकार में सहकारी और पशुपालन मंत्री रहे। लोकदल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष भी रहे।
.1980 में जनता दल प्रदेश अध्यक्ष रहे।
.1982-85- विधानपरिषद के सदस्य रहे।
.1989-91 में उत्तर प्रदेश के सीएम रहे।
. 1992 में समाजवादी पार्टी का गठन किया।
. 1993-95 उत्तर प्रदेश ( UP) के सीएम रहे।
.1996- सांसद बने।
.1996-98- रक्षा मंत्री रहे।
. 1998-99 में दोबारा सांसद चुने गए।
.1999 में तीसरी बार सांसद बन कर लोकसभा पहुंचे और सदन में सपा के नेता बने।
.अगस्त 2003 से मई 2007 में उत्तर प्रदेश के सीएम बने।
.2004 में चौथी बार लोकसभा सांसद बने ।
.2007-2009 तक यूपी में विपक्ष के नेता रहे।
.मई 2009 में 5वीं बार सांसद बने.
.2014 में 6वीं बार सांसद बने।
.2019 से 7वीं बार सांसद थे।
मुलायम सिंह यादव राजनीति जगत के एक मंझे हुए खिलाड़ी थे, इन्होंने अपने राजनीति कैरियर में विपक्षी नेताओं को टिकने नहीं दिया। मौजूदा समय में भी मुलायम सिंह यादव 7 बार सांसद थे। कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे, जिसको देखते हुए इन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया था, 2 अक्टूबर से ही वेंटिलेटर पर थे। 10 अक्टूबर सुबह 8:30 बजे इनका निधन हो गया। यकीनन मुलायम सिंह के जाने से राजनीति जगत के एक युग का अंत हो गया।
इनके निधन के बाद प्रधान मंत्री राहुल गांधी समेत तमाम नेता ने शोक प्रकट की और इनके आत्मा को शांति मिलने की कामना की।

0 टिप्पणियाँ