( apj abdul kalam birthday , APJ Abdul Kalam biography , APJ Abdul Kalam quotes )
Dr. APJ Abdul Kalam Birthday: भारत के मिसाइल मैन ,भारत रत्न और पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ( APJ Abdul Kalam) की जयंती हैं। 15 अक्टूबर को अब्दुल कलाम का जन्म दिन और विश्व छात्र दिवस ( World Students Day) भी मनाया जाता हैं। अब्दुल कलाम के सम्मान संयुक्त राष्ट अमेरिका ने 15 अक्टूबर 2010 को विश्व छात्र दिवस मनाने का एलान किया था। अब्दुल कलाम ने अपना पूरा जीवन भारत के लिए समर्पित कर दिया, अनहोनी जैसे कामों को होनी कर के दिखाया, पूरे दुनियां में हिंदुस्तान को एक मज़बूत देश के तौर पर पेश किया।
![]() |
एपीजे अब्दुल कलाम ( फ़ोटो विकिपीडिया) |
अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को रामेश्वर तमिलनाडु के एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। इनके पिता जैनुलाबदीन एक मस्जिद के इमाम और नाव को चलाते थे। इनकी माता का नाम आशिअम्मा था। अब्दुल कलाम का पूरा नाम "अवुल पकिर जैनुलाबदीन अब्दुल कलाम" था। ( एपीजे अब्दुल कलाम) ।
इसे भी पढ़े 👉 देश में बढ़ती नफरत को मिटाने के लिए कब बोलेंगे मोदी जी
एपीजे अब्दुल कलाम भारत के एक राजनेता और 2002 से 2007 तक भारत के 11वें राष्ट्रपति थे। कलाम साहब अपने 40 साल से ज्यादा समय विज्ञान के छेत्र को आगे बढ़ाने और मिसाइल बनाने में लगा दिया। डीआरडीओ ( DRDO) और इसरो (ISRO) में बैलेस्टिक मिसाइल और परमाणु बनाने में अहम योगदान दिया। इसलिए इन्हे मिसाइल मैन के नाम से जाना जाता है। 1998 पोखरण में दुनियां के खिलाफ़ हो जाने के बाद एक सफल परमाणु परीक्षण किया और दुनियां को एक नया पैग़ाम दिया।
0 टिप्पणियाँ