Anniversary: भारत के महान स्वतंत्रता
सेनानी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी
1897 को उड़ीसा के कटक में हुआ था। इनके
पिता का नाम जानकीनाथ बोस था जो पेशे से
एक वकील थे, और इनकी माता का नाम
प्रभावती था। सुभाष चंद्र बोस बचपन से ही देश
को आज़ाद कराने के सपने देखते थे। नेता जी
सुभाष चंद्र बोस भारत के स्वतंत्रता सेनानी के
बड़े नेता थे।
नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने अपनी पढ़ाई पूरी
करने के बाद वो सभी भारतीयों को एक जुट
करने में लग गए उनका ये कहना था कि जब तक
हम एक नही होंगे तब तक हम अंग्रेज़ो से लड़कर
भारत को आज़ादी नहीं दिला सकते। सभी
भारतीयों को एक करने के लिए नेता जी सुभाष
चंद्र बोस ने कई बार विदेश की यात्रा की जब देश
द्वितीय विश्व युद्ध लड़ रहा था तो सुभाष चंद्र बोस
ने जापान की मदद से "आज़ाद हिंद फौज़" का
गठन किया जो भारतीयों को एक करने के
लिए लिए था।
और आजाद हिंद फौज़ का गठन करने के बाद
नेता जी ने "जय हिंद" का नारा दिया जो आज
भारत का राष्ट्रीय नारा हैं। और भारत को
आज़ाद कराने में सबसे बड़ा योगदान दिया।
सुभाष चंद्र बोस के विचार!
1. तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा!
2. राष्ट्रवाद मानव जाति के ऊंचे आदर्शों सत्यम
शिवम् सुंदरम से प्रेरित हैं।
3. याद रखिए सबसे बड़ा अपराध अन्याय सहना
और गलत के साथ खड़ा होना हैं।
4. अपनी ताकत पर भरोसा करो उधार की दी
हुई ताकत तुम्हारे लिए घातक हैं।
5. स्वतंत्रता दी नही छीन ली जाती हैं।
सुभाष चंद्र बोस का मृत्यु!
सुभाष चंद्र बोस का मृत्यु अभी तक एक मिस्ट्री
बनी हुई हैं क्यों की 18 अगस्त 1945 को सुभाष
चंद्र बोस एक जापानी जहाज़ में बैठे थे और
ताइवान के पास वो जहाज़ दुर्घटना ग्रस्त हो गया
जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई थी।
0 टिप्पणियाँ