Happy Hindi Diwas: 14 September को देश भर में विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। आज ही के दिन 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने यह फ़ैसला लिया था की आज के दिन से ही संघ सरकार आधिकारिक भाषा हिंदी का इस्तेमाल करेंगी, क्योंकि भारत के अधिकतर राज्यों में ज्यादातर लोग हिंदी भाषा बोलने वाले ही थे। इस लिए आज के दिन पूरे भारत देश में हिंदी दिवस मनाया जाता हैं। हिंदी भाषा को आधिकारिक भाषा बनाने के लिए हजारी प्रसाद द्विवेदी, काका कालेलकर, सेठ गोविंद दास जैसे साहित्यकारों करों ने अपना अहम योगदान निभाया था।
हिंदी भाषा पर गांधी जी ने कहां था कि...
इसे भी पढ़े 👉 भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को दर्दनाक तरीके से पिता
सन् 1918 में महात्मा गांधी जी ने हिंदी साहित्य सम्मेलन में हिंदी को राजभाषा बनाने को कहां था, जब भारत को आज़ादी मिल गई तो 14 सितंबर 1949 को काफ़ी विचार विमर्श के बाद हिंदी को राजभाषा बनाया गया। भारतीय संविधान के भाग 17 के अध्याय अनुच्छेद 343 (1) के अंदर हिंदी को राजभाषा बनाए जाने का जिक्र हैं।
हिंदी दिवस को उत्साह के साथ मनाया जाता हैं.
इसे भी पढ़े 👉 बशीर बद्र के टॉप रूहानी शेर पढ़िए
आज पूरे देश में विश्व हिंदी दिवस को जोरों शोरों से मनाया जा रहा हैं, आज का दिन गर्व का दिन हैं, स्कूल, कॉलेजों में हिंदी पढ़ने लिखने पर ज़ोर दिया जाता हैं, क्योंकि भारत में अंग्रेजी भाषा का बढ़ता क्रेज देखकर ऐसा लगता है की कहीं हमारी राष्ट भाषा हिंदी पीछे न छूट जाए। इस लिए आज के दिन ख़ास तौर पर लोगों को हिंदी बोलने के लिए प्रेरित किया जाता हैं।
राष्ट्र पिता महात्मा गांधी हिंदी भाषा को राष्ट्र का जनमानस भाषा कहा था ।
हिंदी भाषा का अर्थ..
हिंदी भाषा को हिंदी का नाम फारसी शब्द "हिंद" से लिया गया हैं, जिसका अर्थ है " सिंधु नदी की भूमि"
11 वीं सदी के शुरुआत में सिंध नदी के किनारे बोली जानें वाली भाषा "हिंदी" नाम दिया गया था।
महान कवि अल्लामा इक़बाल ने कहां हैं की "हिंदी है हम हिंदोस्ता हमारा है "
0 टिप्पणियाँ